मारपीट कर कान की मुरकियां छीन ले गए,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारपीट कर कान की मुरकियां छीन ले गए,केस दर्ज। शहर के बोरानाडा स्थित शिव गांव में एक युवक से मारपीट कर कुछ लोगों ने कान की मुरकियां छीन कर ले गए। पीडि़त ने एक आरोपी को नामजद कर केस दर्ज कराया है।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि देवासियों की ढाणी लूणावासकला निवासी शैतानाराम पुत्र मोडाराम देवासी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 17 मई को वह किसी काम से शिव गांव में गया था। जहां पर राजूराम भील और उसके दो तीन साथियों ने मारपीट की जिससे वह जख्मी हो गया। आरोपी उसके कान की मुरकियां भी छीन कर ले गए।
अवैध शराब बेचने के आरोप में आठ गिरफ्तार, दो महिलाएं शामिल
उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में अशोक कॉलोनी रामसागर गली नम्बर 1 निवासी कुशाल पुत्र अशोक धारू ने पुलिस को बताया कि रात्रि के समय दर्पण सिनेमा पेट्रोल पंप के पास आरोपी कुनाल पंडित,सोहिल राठी,मोहित चांवरिया आदि ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की जिससे वह चोटिल हो गया।
