शिविर में पत्रकारों व उनके परिजन ने करवाया स्वास्थ्य जांच
- पत्रकारों के लिए लगाया निःशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर
- डॉक्टर्स ने दी सेहत संभालने की सलाह
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), मारवाड़ प्रेस क्लब की पहल पर एमडीएम अस्पताल के न्यू ट्रॉमा सेंटर में पत्रकारों व परिजनों के लिए शनिवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
जनगणना के आंकड़ों पर ही बनती हैं राष्ट्र की योजनाएं-आलोक रंजन
डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.बीएस जोधा और अस्पताल अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित के निर्देशन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकारों और उनके परिजन ने लाभ उठाया।
जांच में शामिल रोग
उच्च रक्तचाप,मधुमेह, थायरॉइड,गैस-अम्लता, माइग्रेन,जोड़ों का दर्द, एलर्जी,खून की कमी आदि की जांच कर परामर्श दिया गया।
डॉक्टरों की टीम
डॉ.अरविंद चौहान,डॉ. रोहित माथुर,डॉ.रेनू चौधरी, डॉ.अनिल बारूपाल,डॉ.रमेश जाखड़ सहित 16+ वरिष्ठ विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट ने व्यवस्थाएं संभालीं।
व्याख्यान में संदेश
डॉ.जोधा,डॉ.राजपुरोहित, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित माथुर,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.अरविंद चौहान और न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉ. रेनू चौधरी ने कहा कि बदले परिवेश में पत्रकार अपने दायित्व के साथ स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दें। संचालन डॉ.स्मिता जेमन ने किया।
आयोजक
क्लब अध्यक्ष राजीव गौड़ की पहल पर हुए शिविर में सचिव चंद्रशेखर व्यास सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी विपिन पुरोहित और उप अधीक्षक डॉ.संदीप अरोड़ा ने व्यवस्थाएं देखीं।
