महिला चूल्हे पर गिरने से झुलसी,मौत
मिर्गी रोग से पीडि़त थी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला चूल्हे पर गिरने से झुलसी,मौत। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 20 झोपड़ पट्टी में एक महिला जलते चूल्हे पर गिर गई। आग से झुलसी महिला की एमजीएच बर्न यूनिट में उपचार के बीच मौत हो गई। वह मिर्गी रोग से पीडि़त थी। मामले में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में मर्ग की कार्रवाई की गई।
भातर सरकार को 15 जुलाई तक हलफनामा दाखिल करने के आदेश
पुलिस ने बताया कि भलरों का बाड़ा समदड़ी बालोतरा की रहने वाली 29 साल की पानी देवी यहां जोधपुर में झोपड़पट्टी सेक्टर 20 में रहती थी। 30 अप्रैल को वह जलते चूल्हे पर गिर गई। इससे वह आग से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,अब मौत हो गई। वह मिर्गी रोग से ग्रस्त थी। उसके परिजन सलीम की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।
