पत्थर से लदा ट्रक बैक लेने लगा खाली डंपर पीछे से घुसा,चालक की मौत

केरू 12 मील रोड पर कट के चलते हुआ हादसा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पत्थर से लदा ट्रक बैक लेने लगा खाली डंपर पीछे से घुसा, चालक की मौत। शहर के निकट 12 मील केरू के पास में मंगलवार की दोपहर में सडक़ हादसे में डंपर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का कारण आरंभिक तौर पर सडक़ पर बने कट बताया गया है।

पत्थरों के फाचरों से भरा एलपी ट्रक चौखा की तरफ जा रहा था और कट पर गाड़ी बैक लेते वक्त पीछे से आया खाली डंपर उसमें घुस गया। पुलिस ने शव की पहचान कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि पत्थरों की फाचरों से भरा एक एलपी ट्रक 12 मील केरू रोड से निकल रहा था। उसे चौखा की तरफ जाना था। बीच रास्ते में सडक़ पर बने कट पर वह मुड़ नहीं पा रहा था। ऐसे में उसके चालक ने ट्रक को बैक लेने का प्रयास किया। इतने में डालीबाई चौराहा की तरफ जाने वाला एक खाली डंपर आया और पीछे से उसमें घुस गया। सडक़ हादसे में डंपर का चालक सीट और ट्रक के बीच मेें फंस गया।

हर्षोल्लास से मनाया नर्सेज दिवस

जन सहयोग से उसे बाहर निकाला गया तब उसके सीने पर चोट लगने साथ पैर भी फे्रक्चर हो गया। उसे तत्काल अस्पताल के लिए भेजा गया, संभवत: बीच रास्ते उसकी मौत हो गई। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 61 साल के पीपाड़ शहर निवासी आमली का बास निवासी मांगीलाल पुत्र जाला राम के रूप में की गई है। परिजन को सूचना दी गई है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026