Doordrishti News Logo

शहर में हुए कई कार्यक्रम

  • -568वां जोधपुर स्थापना दिवस
  • मारवाड़ की 19 प्रतिभाएं मारवाड़ रत्न सम्मान से सम्मानित
  • विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर में हुए कई कार्यक्रम। जोधपुर का 568वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को शहर भर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर में कई कार्यक्रम हुए। मुख्य समारोह महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में हुआ। इसमें मारवाड़ वीर शिरोमणी सम्मान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 19 प्रतिभाओं को मारवाड़ रत्न सम्मान से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजयसिंह शेखावत ने बताया कि समारोह सांसद राव राजेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सांसद गजसिंह ने की।

डीआरएम ने की सुरक्षा व संरक्षा मानकों की जांच कमियों पर जताई नाराजगी

इस वर्ष अमर शहीद परमवीर मेजर शैतानसिंह को मारवाड़ वीर शिरोमणी सम्मान दिया गया। इसके अलावा डॉ.एमएल जाट को राव सीहा सम्मान, मिस्टर एलन वैबर को महाराज सर प्रतापसिंह सम्मान,श्याम कुम्भट को राव जोधा सम्मान, डॉ.ईशा दीक्षित व डॉ.प्रणव दीक्षित को महाराजा हनवन्त सिंह सम्मान,विंग कमाण्डर दीपिका मिश्रा को मेजर दलपतसिंह(एमसी) सम्मान, प्रो.जॉन डी.स्मिथ को पद्मभूषण कोमल कोठारी सम्मान,मैमुना नरगिस जैदी को कुंवर करणी सिंह जसोल सम्मान,उमर मोहम्मद को महाराजा विजय सिंह सम्मान,डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी को महाराजा मानसिंह सम्मान,पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल को एचएच महाराजा उम्मेदसिंह सम्मान,सरिता राठौड़ को राजदादीसा बदन कंवर भटियाणी सम्मान,मोहन सिंह राठौड़ को एचएच राजमाता कृष्णाकुमारी सम्मान,झीमा देवी को एचएच महाराजा गजसिंह (द्वितीय)सम्मान,संदीप सिंह मान को चिरंजीव युवराज शिवराजसिंह सम्मान,डॉ. भुवनेश जैन को मुहता नैणसी सम्मान, रफीक खान को राजा राम मेघवाल सम्मान, नागराज शर्मा को पद्मश्री सीताराम लालस सम्मान एवं डॉ.मंगत बादल को डॉ.नारायणसिंह भाटी मालूंगा सम्मान से सम्मानित किया गया।

तीन पुस्तकों का लोकार्पण 
मुख्य समारोह में तीन पुस्तकों का लोकार्पण किया गया जिसमें डॉ. महेन्द्रसिंह तंवर द्वारा लिखित व रिड़मलोत समाज विकास एवं कल्याण ट्रस्ट मारवाड़ द्वारा प्रकाशित रिडमलोत राठौड़ों का गौरवशाली इतिहास,मेजर चन्द्रकान्त सिंह द्वारा लिखित पुस्तक मिरेकल एट हाइफा-दी मास्टर एण्ड दी महाराजास एवं प्रो.एलएन हर्ष द्वारा लिखित पुस्तक ए रॉयल ट्री ऑफ मारवाड़ स्टेट प्रोसोपिस जुलिफ्लोरा हिस्टोरिकल इण्टरोडक्शन, इकॉलोजी, मैनेजमेण्ट एण्ड यूटीलाईजेशन्स का लोकार्पण किया गया। जोधपुर के स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को गज सिंह द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।