Doordrishti News Logo

कैफे के बाहर से युवक का अपहरण

  • मारपीट कर मोबाइल तोड़ा
  • चेन लूटी,जान की धमकीं
  • सगाई हो रखी युवती ने अपने मंगेतर और दोस्तों को बुलाकर पूर्व फ्रेंड को पिटवाया
  • बार बार कर रहा था कॉल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैफे के बाहर से युवक का अपहरण। शहर के प्रतापनगर एरिया में एक कैफे के बाहर से युवक का अपहरण किए जाने के साथ उससे बुरी तरह मारपीट की गई। उसका मोबाइल तोड़ दिया गया और सोने की चेन लूट ली गई। आरोपियों ने उसे जान की धमकी भी दी। पीडि़त ने अब प्रतापनगर थाने में एक युवक को नामजद कर रिपोर्ट दी है। बताया जाता है कि मारपीट किसी युवती द्वारा करवाई गई है जो युवक की पूर्व फ्रेंड थी। युवती की अब सगाई हो गई और पूर्व फै्र ण्ड बार बार कॉल कर परेशान कर रहा था। युवती ने भी अपने पूर्व फ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

किला रोड पर देर रात घर में लगी भीषण आग

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक युवक की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। रिपोर्ट में बताया कि वह 9 मई की रात करीब 8.30 से 9 बजे के बीच वह आखलिया चौराहा स्थित एक कैफे के बाहर खड़ा था। तब 15-20 युवक वहां पहुंचे, जिनमें युवराज और राहुल नामक युवक भी शामिल थे। सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उसे काले रंग की थार गाड़ी में जबरन बैठाकर सरदारपुरा स्थित द इवोक कैफे ले गए। वहां आरोपियों ने डंडों व बैल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई की।

आरोपियों के पास पिस्तौल और अन्य हथियार भी थे। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया तथा गले से सोने की चेन तोड़ ली। बाद में किसी पुलिसकर्मी को फोन आने पर आरोपी उसे छोडक़र फरार हो गए। युवक का मोबाइल अब तक वापस नहीं मिला है। आरोपियों ने जाते समय धमकी दी कि यदि किसी थाने या चौकी में शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे।

बताया गया कि युवक पर यह हमला किसी युवती द्वारा करवाया गया है जोकि उसकी पूर्व फ्रैण्ड थी। युवती की सगाई हो गई और युवक उसे बार बार कॉल कर रहा था। युवती द्वारा मना किए जाने के बावजूद वह नहीं मान रहा था।