राष्ट्रीय लोक अदालत कुल 2,40,469 प्रकरणों का निस्तारण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), राष्ट्रीय लोक अदालत कुल 2,40,469 प्रकरणों का निस्तारण। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जयपुर के निर्देशानुसार एवं दिनेश त्यागी,अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश),जोधपुर महानगर,जोधपुर की अध्यक्षता में वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को को जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र में किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव राकेश रामावत ने बताया कि जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र में वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलता पूर्वक आयोजन शनिवार को किया गया,जिसमें न्यायालयों,राजस्व न्यायालयों, जिला उपभोक्ता मंच तथा स्थाई लोक अदालत से सम्बन्धित विभिन्न श्रेणी के राजीनामा योग्य लम्बित 31,393 प्रकरणों तथा प्रि-लिटिगेशन में प्राप्त 2,31,654 प्रकरणों, कुल 2,63,047 प्रकरणों को रखा गया।
जोधपुर जिला न्यायक्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र में न्यायालयों के लंबित प्रकरण,स्थाई लोक अदालत के प्रकरण, जिला उपभोक्ता मंच के प्रकरण व राजस्व मामलों के कुल 19,437 प्रकरणों का लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किया गया तथा 22,33,79,207 रुपये अवार्ड राशि पारित की गई। इसके अतिरिक्त प्रि-लिटिगेशन के कुल 2,21,032 प्रकरण निस्तारित किए गए तथा 25,92,106 रूपयें अवार्ड राशि पारित की गई। यह वे प्रकरण हैं जो न्यायालयों में संस्थित होने से पूर्व निस्तारित हो चुके हैं। इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रि-लिटिगेशन तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से कुल 2,40,469 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा कुल 22,59,71,313 रूपयें की राशि के अवार्ड राशि पारित की गई।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में चैक अनादरण से संबंधित धारा 138 एनआई एक्ट के 588 प्रकरणों का निस्तारण जरिए आपसी समझाईश एवं राजीनामे के माध्यम से किया गया तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में 10 वर्ष एवं उससे अधिक पुराने 47 प्रकरणों तथा 20 वर्ष से अधिक पुराने 01 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र के सभी न्यायिक अधिकारी,अधिवक्ता, न्यायालय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जोधपुर महानगर के कर्मचारी,संविदाकर्मी,बैंक एवं बीमा कंपनियों के अधिकारी एवं अधिवक्ता,प्रशासन,नगर निगम एवं पुलिस विभाग व इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया द्वारा संपूर्ण योगदान प्रदान करते हुए इस पुनित कार्य को टीम भावना से संपादित किया गया।
