FDDI जोधपुर में दो दिवसीय लर्निंग फेस्ट

  • AI से डिजाइन,मटेरियल बोर्ड से फोटोग्राफी तक
  • ADCP शालिनी राज बोलीं उद्योग की जरूरतों के हिसाब से तैयार हो रहे छात्र
  • करके सीखने पर जोर -पोर्टफोलियो सेशन से लेकर औद्योगिक नैतिकता तक -पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने देखा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),FDDI जोधपुर में दो दिवसीय लर्निंग फेस्ट। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) जोधपुर में लर्निंग न्यू थिंग्स,लर्निंग इन न्यू वेज़ थीम पर दो दिवसीय शैक्षणिक उत्सव का समापन शुक्रवार को रचनात्मक जोश के साथ हुआ। किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर नवाचार,व्यावहारिक शिक्षण और इंडस्ट्री रेडी स्किल पर फोकस रहा।

करके सीखो का फॉर्मूला
उत्सव में छात्रों ने AI आधारित डिजाइन कॉन्सेप्ट,मटेरियल बोर्ड निर्माण,पोर्टफोलियो प्रेजेंटेशन और प्रोडक्ट फोटोग्राफी जैसी हैंड्स ऑन एक्टिविटी में हिस्सा लिया। मकसद साफ था प्रयोगात्मक सोच, रचनात्मकता,रिसर्च इंटरेस्ट बढ़ाना और करके सीखने की आदत डालना। छात्रों ने ग्रुप डिजाइन रिव्यू,पीयर लर्निंग और इंटरैक्टिव सेशन में भी जमकर भाग लिया।

एक हुनर जो जीवन बचाए: MGH जोधपुर में गृहणियों ने सीखा CPR

ADCP शालिनी राज ने की लैब्स की तारीफ
कार्यक्रम में पहुंचीं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) शालिनी राज ने FDDI की लैब्स,सेंटर ऑफ एक्सीलेंस,रिसर्च सुविधाओं और इंडस्ट्री बेस्ड कोर्स को देखा। उन्होंने कहा, FDDI जोधपुर छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ प्रैक्टिकल और प्रोफेशनल ट्रेनिंग दे रहा है। आधुनिक इंफ्रा और व्यावहारिक शिक्षण व्यवस्था भविष्य की औद्योगिक जरूरतों के लिए छात्रों को तैयार कर रही है।

उद्योग की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहे हैं
कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार ने कहा,ऐसे फेस्ट नवाचार, आत्मविश्वास,टीम भावना और व्यावहारिक समझ बढ़ाते हैं। हमारा मकसद छात्रों को सिर्फ अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखना, बल्कि इंडस्ट्री की असल चुनौतियों और नई तकनीकों के लिए तैयार करना है।FDDI इंडस्ट्री-अकादमिक जगत का मजबूत सेतु बन रहा है।

एक्सपर्ट सेशन:पोषण से लेकर प्रोफेशनल एथिक्स तक
डॉ.नमिता भंडारी ने पोषण एवं आहार विज्ञान पर वर्कशॉप ली। छात्रों को संतुलित आहार,स्वस्थ जीवनशैली और कार्यक्षमता बढ़ाने के टिप्स दिए। डॉ.प्रियंका वैद ने औद्योगिक नैतिकता पर लेक्चर दिया। अनुशासन,प्रोफेशनल बिहेवियर, वर्क कल्चर का महत्व समझाया।

पॉलिटेक्निक छात्राओं ने किया कैंपस विजिट
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज की डिजाइनिंग छात्राओं ने फैकल्टी नीतू टाक,अंजू व्यास,रेणु बोहरा, नीना गर्ग के साथ FDDI कैंपस, CAD-CAM लैब्स,सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भ्रमण किया। उन्हें रिसर्च एक्टिविटी और इंडस्ट्री ओरिएंटेड कोर्स की जानकारी दी गई।

टीम वर्क से सफल आयोजन
डॉ.आसमा खान,सुनील कुमार, महेश कुमार,वर्षा मोनिका सैमुएल, हितेश सुथार,मेधा दास सहित सभी फैकल्टी ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

निष्कर्ष
दो दिन का यह लर्निंग फेस्ट छात्रों को नई सीख,नई सोच और नई संभावनाओं से जोड़ गया। FDDI जोधपुर का यह कदम डिजाइन एजुकेशन को इंडस्ट्री से सीधे कनेक्ट करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।