छह साल की मासूम से रिश्तेदार नाबालिग ने किया दुष्कर्म
- पारिवारिक समझौता हुआ
- मां कराया केस दर्ज
- जांच जारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),छह साल की मासूम से रिश्तेदार नाबालिग ने किया दुष्कर्म। जिले में छह साल की मासूूम बालिका से उसके रिश्तेदार नाबालिग ने दुष्कर्म किया। घटना 5 मई शाम की है। बच्ची की मां ने पुलिस में पॉक्सो में केस दर्ज कराया है। पीडि़त बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। मामला पारिवारिक होने से समझौता भी हो गया। फिलहाल पुलिस के उच्चाधिकारी की तरफ से जांच की जा रही है।
ड्रग्स माफिया के घर मिले मादक पदार्थ व अवैध हथियार
पुलिस के अनुसार जिले में छह साल की मासूम के साथ उसके नाबालिग रिश्तेदार जो 15 साल का है,उसने दुष्कर्म किया। 5 मई की शाम को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी,उसे कमरे में लेकर गया और फिर दुष्कर्म किया। बच्ची ने बाद में रोते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी मां को आकर दी। दोनों आस पास ही रहते है। पीडि़त बच्ची की मां थाने पर पहुंची और केस दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार मामला पारिवारिक होने का कहकर समझौता कर लिया गया। फिलहाल दर्ज केस पर पुलिस के उच्चाधिकारी की तरफ से जांच की जा रही है।
