Doordrishti News Logo

ड्रग्स माफिया के घर मिले मादक पदार्थ व अवैध हथियार

चोरी की फार्च्यूनर गाड़ी व तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ड्रग्स माफिया के घर मिले मादक पदार्थ व अवैध हथियार। जोधपुर ग्रामीण पुलिस की डीएसटी ने ड्रग्स माफिया के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक डीएसटी ड्रग्स माफिया के घर दबिश देकर 3.246 किलो अफीम दूध, 4.092 किलो डोडा पोस्त व एक पॉइंट 315 बोल्ट एक्शन राइफल मय पांच कारतूस बरामद किए है। साथ ही आरोपी द्वारा तस्करी में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहन ब्रेजा कार व चोरी की फॉच्र्यूनर गाड़ी को भी जब्त किया है।

60 टीमों ने 466 स्थानों पर दी दबिश

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपाल सिंह लखावत के निर्देशन व डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में वृताधिकारी भोपालगढ़ भूराराम खिलेरी के निकटतम सुपरविजन में डीएसटी व पुलिस थाना भोपालगढ़ टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। इसके तहत सरहद बिराणी में हीरादेसर रोड पर स्थित आरोपी दिनेश पुत्र बीरबल राम विश्नोई के घर दबिश देकर तलाशी ली गई।

इस दौरान आरोपी दिनेश के घर में जगह-जगह छिपाकर रखे गऐ 3.246 किलो अफीम दूध, 4.092 किलो डोडा-पोस्त व एक पॉइंट 315 बोल्ट एक्शन राइफल मय पांच कारतूस एवं दो लग्जरी गाड़ी जब्त की गई।

Related posts:

बसों में चोर गैंग सक्रिय: फिर महिला यात्री के बैग से लाखों के आभूषण चोरी

May 8, 2026

पदम सागर में डूबे 12वीं के छात्र के पिता ने लगाया सहपाठियों पर हत्या का आरोप

May 8, 2026

सड़क हादसों में तीन की मौत

May 8, 2026

छह साल की मासूम से रिश्तेदार नाबालिग ने किया दुष्कर्म

May 8, 2026

60 टीमों ने 466 स्थानों पर दी दबिश

May 8, 2026

54 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का तबादला: जोधपुर कमिश्ररेट में गुमनाराम होंगे एडीसीपी मुख्यालय

May 8, 2026

डिजिटल अरेस्ट गैंग से जुड़े दो साइबर ठग गिरफ्तार,करोड़ों की ठगी का खुलासा

May 8, 2026

गौ वंश संदिग्ध हालात में जला मिला: गौ भक्तों में रोष

May 7, 2026

लूणी की मोगड़ा कला में रात्रि चौपाल: कलक्टर आलोक रंजन ने सुनीं फरियादें

May 7, 2026