Doordrishti News Logo

जेएनवीयू में अब एआई लेगा छात्रों के मॉक इंटरव्यू

तकनीक की ओर बढ़ते कदम -जेएनवीयू में एआई से इंटरव्यू प्रशिक्षण शुरू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेएनवीयू में अब एआई लेगा छात्रों के मॉक इंटरव्यू। उच्च शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) ने नोवापेक्स वेंचर्स के साथ मिलकर 30 दिवसीय पायलट स्टडी प्रारंभ की है। इस पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्री पेजो एआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से छात्रों के मॉक इंटरव्यू लिए जाएंगे और उनके कौशल में होने वाले सुधार का व्यवस्थित आंकलन किया जाएगा।

यह अध्ययन विश्वविद्यालय को छात्रों के कौशल उन्नयन की वास्तविक स्थिति को समझने में मदद करेगा तथा भविष्य की कैरियर काउंसलिंग और प्रशिक्षण रणनीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने का आधार प्रदान करेगा।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जेएनवीयूने एक अभिनव पहल करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित मॉक इंटरव्यू प्रणाली की शुरुआत की है। विश्वविद्यालय के कैरियर काउंसलिंग सेंटर द्वारा संचालित यह पहल छात्रों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाते हुए उन्हें रोजगार के लिए बेहतर रूप से तैयार करने का प्रयास है।

इस पहल के तहत छात्रों को अब पारंपरिक इंटरव्यू अभ्यास के बजाय एआई-संचालित प्लेटफॉर्म पर रियल-टाइम मॉक इंटरव्यू देने का अवसर मिलेगा,जहां उनकी प्रत्येक प्रतिक्रिया का विश्लेषण कर उन्हें तुरंत फीडबैक प्रदान किया जाएगा। यह पहल विशेष रूप से उन छात्रों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी,जो इंटरव्यू के दौरान आत्म विश्वास की कमी या मार्गदर्शन के अभाव के कारण अपनी क्षमता का पूर्ण प्रदर्शन नहीं कर पाते।

युगल ने भागने के बाद कोर्ट से लिया प्रोटेक्शन

नई पीढ़ी के लिए करियर रेडिनेस प्लेटफॉर्म
इस पहल के केंद्र में प्री पेजो एआई जैसे उन्नत प्लेटफॉर्म की भूमिका महत्वपूर्ण है,जो छात्रों को व्यक्तिगत कैरियर मार्गदर्शन, इंटरव्यू अभ्यास और प्लेसमेंट तैयारी के लिए एक समग्र समाधान प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म एआई काउंसलर,डायनामिक इंटरव्यू प्रैक्टिस और संस्थानों के लिए प्लेसमेंट को-पायलट जैसी सुविधाओं से लैस है। इस एआई की विशेषता इसकी डायनामिक रिस्पॉन्स टेक्नोलॉजी है,जो छात्रों के उत्तरों के आधार पर प्रश्नों को बदलती है और इंटरव्यू को वास्तविक अनुभव के करीब ले जाती है। इससे छात्रों को यह समझने में मदद मिलती है कि वास्तविक इंटरव्यू में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं और उनका प्रभावी उत्तर कैसे दिया जाए।

कैरियर काउंसलिंग सेंटर के समन्वयक डॉ.निशांत गहलोत ने बताया कि यह पहल केवल तकनीकी उन्नयन नहीं है,बल्कि यह एक करयिर कांउसलिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts:

लेडी डॉन सुमता बिश्नोई पुलिस रिमांड पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं

August 10, 2026

शराब के नशे में मामूली बोलचाल पर युवक की हत्या

August 9, 2026

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026