उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर संरक्षा समीक्षा बैठक

महाप्रबंधक ने जोधपुर मंडल के लोको पायलट को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर संरक्षा समीक्षा बैठक।उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर महाप्रबंधक अमिताभ की अध्यक्षता में आयोजित संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक में जोधपुर मंडल के कार्यों को विशेष रूप से सराहा गया। बैठक में सभी विभागाध्यक्षों एवं मंडल रेल प्रबंधकों ने भाग लिया।

महाप्रबंधक ने संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी मंडलों को सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों,यात्री सुविधाओं एवं निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति पर विशेष जोर दिया।

जोधपुर मंडल की सजगता से टली संभावित दुर्घटना
बैठक के दौरान जोधपुर मंडल के लोको पायलट दिनेश मेघवाल को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया। उन्होंने 03 मार्च 2026 को डीएफसी सेक्शन में न्यू स्वरूपगंज साइडिंग पर कार्य के दौरान एक वैगन के “अनफिट फॉर रन” होने की सूचना देकर उसे ट्रेन से अलग करवाया,जिससे एक संभावित गंभीर दुर्घटना टल गई। महाप्रबंधक ने इस प्रकार की सतर्कता को रेल संरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कर्मचारियों को इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

गंदगी फैलाने के 2631 मामलों में रेलवे ने 2.91 लाख रुपए जुर्माना वसूला

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नियमित निरीक्षण, ट्रैक पेट्रोलिंग तथा उपकरणों के समुचित रखरखाव के माध्यम से सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यालय स्तर पर स्वीकृत कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।

Related posts:

प्रसूताओं के उपचार व स्वास्थ्य की सतत मॉनिटरिंग

June 23, 2026

मानसून में रेल सुरक्षा को लेकर जोधपुर मंडल अलर्ट

June 23, 2026

RPSC एनेस्थीसिया ब्रांच में 4 डॉक्टरों का चयन

June 23, 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: असाधारण प्रतिभा वाले बच्चों के लिए नामांकन शुरू

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य ने उम्मेद चिकित्सालय का किया निरीक्षण

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव ने एम्स एवं पावटा अस्पताल का किया निरीक्षण

June 23, 2026

समदडी-लूनी रेलखण्ड के मध्य आरयूबी निर्माण

June 23, 2026

बासनी-सालावास रेलखंड पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य से रेलवे फाटक 8 दिन बंद रहेगा

June 23, 2026

पुण्यतिथि पर सुंदर सिंह भंडारी को दी पुष्पांजलि

June 23, 2026

You missed