खेल महोत्सव स्पंदन-2026 संपन्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खेल महोत्सव स्पंदन-2026 संपन्न। डॉ.सम्पूर्णानंद मेडिकल कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव स्पंदन-2026 का समापन वैलेडिक्टरी समारोह के साथ संपन्न हुआ। सप्ताहभर चले इस महोत्सव में विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जोधपुर के जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एम्स जोधपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गोवर्धन दत्त पुरी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आयोजन 2023 बैच की स्पंदन सांस्कृतिक एवं खेल आयोजन समिति द्वारा किया गया। कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. बीएस जोधा के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव में अतिरिक्त प्राचार्य डॉ.एफएस भाटी, एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित,डॉ.सीआर चौधरी,डॉ.शरद थानवी,डॉ. राजकुमार राठौड़,डॉ.सुषमा कटारिया,डॉ.रघुवीर चौधरी,डॉ. कमल खींची तथा डॉ.अरुण उपस्थित थे।

खेत तलाई से थ्रेशर तक PMAY से सौर पंप तक किसान बने आत्मनिर्भरता की मिसाल

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों को व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने सभी को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन,समर्पण और संतुलन के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त प्राचार्य डॉ.एफएस भाटी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने खेल,संगीत,नृत्य एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सराहना की गई। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना को उजागर करते हुए संस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को और मजबूत किया।