जोधपुर में 9 मई से 5 दिवसीय फोटोग्राफी वर्कशॉप
- लाइट-एंगल-कंपोजिशन
- सूर्योदय शूट और ब्लू सिटी फोटो वॉक भी
- वर्कशॉप 9 मई से
- 5 मई तक रजिस्ट्रेशन
- अंत में लगेगी फोटो प्रदर्शनी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में 9 मई से 5 दिवसीय फोटोग्राफी वर्कशॉप। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। पुष्करणा सृजन सोसायटी एवं पुष्करणा चिंतन के तत्वावधान में 9 मई से पांच दिवसीय फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन होगा।
संयोजक रामजी व्यास ने बताया कि शिविर में लाइट,एंगल और कंपोजिशन जैसी बारीकियां सिखाई जाएंगी। डे-लाइट में स्टूडियो इफेक्ट पाने के खास टिप्स भी दिए जाएंगे।
एक माह में 1.40 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड वसूली
प्रैक्टिकल अनुभव पर जोर:- वर्कशॉप में सूर्योदय फोटोग्राफी और ब्लू सिटी फोटो वॉक कराई जाएगी,ताकि प्रतिभागी मौके पर ही स्किल आजमा सकें।
कहां और कब तक रजिस्ट्रेशन:- शिविर भूतनाथ मंदिर प्रांगण में होगा। इच्छुक 5 मई तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
शिविर की खास बात
समापन पर प्रतिभागियों के क्लिक किए गए चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी,जिससे उन्हें मंच मिलेगा।छायाकार मनोज बोहरा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे। अमित व्यास सह-प्रशिक्षक होंगे।
