MBM यूनिवर्सिटी में पौधारोपण कर देखभाल का लिया संकल्प
- पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के 75वें जन्मदिन पर NSUI का सेवा सप्ताह
- पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),MBM यूनिवर्सिटी में पौधारोपण कर देखभाल का लिया संकल्प। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75वें जन्म दिन पर NSUI जोधपुर शहर द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के छठे दिन MBM विश्वविद्यालय में पौधारोपण किया गया।
जिलाध्यक्ष डॉ.बबलू सोलंकी के नेतृत्व में NSUI कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और कार्यकर्ताओं ने नियमित देखभाल,पानी देने और सुरक्षा का संकल्प लिया। डॉ.सोलंकी ने कहा कि गहलोत ने पूरे राजनीतिक जीवन में सेवा को सर्वोपरि रखा। तीन बार CM रहते हुए जनहित के कार्य किए। उन्हीं के पदचिन्हों पर NSUI समाजसेवा में जुटी है।
जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बढ़ाया जनजागरूकता अभियान
सेवा सप्ताह में जनहित और पर्यावरण संरक्षण के काम हो रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार वर्मा,जिला उपाध्यक्ष ऋषि गहलोत, अभिजीत गांधी,छात्रनेता जीतेश्वर चौधरी,मोहित दाधीच,देवेन्द्र गहलोत,जिला महासचिव रोहित मेहरा,जिला सचिव कमलेश सोलंकी,ललित चावरिया,हर्षवर्धन सिंह,युवराज सैन,नवरत्न गहलोत, नरेश देवड़ा,घघनिश्वर चौधरी, गोकुल,अरविंद,सवाई सोलंकी, भागीरथ गहलोत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर कल सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

