Doordrishti News Logo

डरा धमका कर नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डरा धमका कर नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार। एक नाबालिग के साथ डरा धमका कर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर लगा कर बदनाम करने का मुकदमा पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया। घटना करीब चार वर्ष पहले की बताई जा रही है। मुकदमा दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नए आपराधिक कानून व अनुसंधान तकनीकों पर प्रशिक्षण सेमिनार

भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट के अनुसार 24 अप्रैल 2019 से 24 अप्रैल 2020 के बीच में आरोपी ने पीडि़ता को डरा धमका कर दुष्कर्म किया और इस दौरान खींचे फोटो को वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण करता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने उसको बदनाम करने की नियत से इंस्ट्राग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट तथा आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी क्रेम्ब्रिज स्कूल के पीछे गांधी कॉलोनी निवासी विकास को गिरफ्तार किया।