Doordrishti News Logo

समझाइश के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त

निजी अस्पताल में महिला की मौत का मामला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),समझाइश के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त। पाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद मृतका के परिजन,परिचितों और राजपूत समाज के लोगों का धरना प्रदर्शन आज दूसरे दिन दोपहर बाद समझाइश के बाद समाप्त हो गया। इसके बाद परिजनों की सहमति से मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

केरू में खसरा नंबर 812 में बड़ी मात्रा में रेत का खनन,केस दर्ज

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि कंचन कंवर को बच्चेदानी और हार्ट इश्यु के चलते श्रीराम अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था। लेकिन ऑपरेशन के कुछ समय बाद महिला सोमवार रात को चल बसी। परिजनों ने डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया और मंगलवार सुबह धरना प्रदर्शन शुरू किया।

डॉक्टर्स का लाइसेंस रद्द करने की मांग सहित आर्थिक मुआवजा भी मांगा गया। रात को वार्ता विफल रही थी और आज दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। दोपहर तक समझाइश चल रही थी। पुलिस प्रशासन और राजपूत समाज के लोगों के बीच वार्ता जारी थी। एडीसीपी रविंद्र बोथरा,देवनगर थानाधिकारी सोमकरण, राजपूत समाज के नेता हनुमानसिंह खांगटा आदि वार्ता कर रहे थे। कल पुलिस में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ परिवाद दिया जा चुका था, जिस पर अब जांच की जा रही है। समझाइश के बाद मृतका के परिजनों ने यह धरना समाप्त कर दिया और शव लेने को तैयार हुए।

Related posts:

भीषण गर्मी में महिला की मौत,नौ दिन से नहीं हुई पहचान

April 30, 2026

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर की चयन सूची जारी

April 30, 2026

केरू में खसरा नंबर 812 में बड़ी मात्रा में रेत का खनन,केस दर्ज

April 30, 2026

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026