Doordrishti News Logo

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर की चयन सूची जारी

  • दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया
  • विभागीय वेबसाइट एवं कार्यालय नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध परिणाम
  • चयनित अभ्यर्थियों के लिए पुलिस सत्यापन,चिकित्सा परीक्षण एवं दस्तावेज जांच अनिवार्य

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर की चयन सूची जारी। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र,जोधपुर में वर्ष 2022 के अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया 20 से 24 मार्च,2026 तक प्रथम बटालियन आरएसी ग्राउंड,जोधपुर में आयोजित की गई थी। उक्त नामांकन प्रक्रिया की अंतिम चयन सूची विभागीय वेबसाइट http://home-rajasthan-gov-in/homeguards पर अपलोड कर दी गई है। परिणाम की प्रति अंकों सहित गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र,जोधपुर के कार्यालय नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गई है।

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र,जोधपुर के कमांडेंट अनवर एच.खान ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का पुलिस सत्यापन, चिकित्साधिकारी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण तथा नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों का संबंधित जारीकर्ता संस्थानों से सत्यापन कराया जाएगा।

उन्होंने समस्त चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे यथाशीघ्र गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कार्यालय, पुलिस लाइन,सतीमाता मंदिर के पास,रातानाडा,जोधपुर में कार्यालय दिवस एवं कार्यालय समय में अपने मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 0291-2510212 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts:

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026