घर पर हमले का मामला: दो आरोपी गिरफ्तार
- अन्य की तलाश
- तलवार,पिस्तौल और पेट्रोल बम से हमला करते हुए फायरिंग का आरोप
जोधपुर,घर पर हमले का मामला: दो आरोपी गिरफ्तार। प्लॉट खरीदने-बेचने के कमीशन को लेकर एक बुजुर्ग के घर पर शुक्रवार की देर रात 10-15 कुछ युवकों ने जानलेवा हमला किया था। आरोपियों ने घर पर तलवार, पिस्तौल और पेट्रोल बम से हमला करते हुए फायरिंग की। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए बाहर खड़े वाहनों में तोडफ़ोड़ कर एक स्कूटी भी लूट ले गए।
पुलिस ने प्रकरण में आज दो आरोपियों विद्याशाला स्कूल के पास चांदपोल निवासी योगेश कच्छवाह और जालेची झालरा चांदपोल किला रोड निवासी जयेश वैष्णव को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।सरदारपुरा की प्रथम बी रोड निवासी मोहनसिंह पंवार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया रात के समय वह अपने घर की बालकनी में सो रहे थे।
परिवार के अन्य सदस्य अंदर कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर अचानक 10 से 15 युवक आ गए। इनके हाथों में खाली बोतलें,तलवारें,पिस्तौल और पेट्रोल से भरी बोतलें थीं। आते ही उन्होंने घर पर हमला कर दिया और जोर- जोर से गालियां देते हुए कहने लगे कि नीचे आ,तुझे पैसे देते हैं।पीडि़त मोहनसिंह के अनुसार,इस पूरे हमले की मुख्य वजह प्लॉट की दलाली से जुड़ा विवाद है। पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया कि पीडि़त ने मुख्य आरोपी विजय वैष्णव नामक व्यक्ति को सरस्वती नगर में एक प्लॉट दिलवाया था।
23 से 25 मई को होगा ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट
जब पीडि़त ने इस सौदे की अपनी मजदूरी और कमीशन के पैसे मांगे तो आरोपी ने पैसे देने के बजाय अन्य बदमाशों को साथ लेकर हमले की साजिश रची। घर पर फायरिंग होती देख पीडि़त डर कर अंदर भाग गया और पुलिस को फोन कर सूचना दी। आरोपी अपने दो गाडिय़ों में सवार होकर आए थे।
उन्होंने घर के बाहर खड़ी एक बाइक को पूरी तरह से तोड़ दिया। हमलावर यहीं नहीं रुके, उन्होंने पीडि़त के भांजे मनीष से उसकी एक्सेस स्कूटी भी छीन ली और उसे लूट कर फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने विजय वैष्णव, पीयूष, योगेश कच्छवाहा, जयेश आकाश, अक्षय पटेल और मनोज सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
