Doordrishti News Logo

23 से 25 मई को होगा ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट

  • 27 अप्रैल से 15 दिन तक संचालित ग्राम रथ अभियान से गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी
  • जिला स्तरीय तथा रवानगी कार्यक्रम पंचायत समिति लूणी कार्यालय से किया जाएगा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),23 से 25 मई को होगा ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट। राज्य सरकार द्वारा कृषि,पशुपालन एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से 23 से 25 मई 2026 तक ‘GRAM’ (ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट) का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए जोधपुर जिले में 27 अप्रैल से 15 दिन तक ‘ग्राम रथ अभियान’ संचालित किया जा रहा है।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि ‘GRAM’ आयोजन किसानों एवं पशुपालकों को सशक्त,उन्नत एवं समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें कृषि निवेश,नवाचार, आधुनिक तकनीक एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के विजन को मिलेगा बल
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सशक्त किसान, समृद्ध भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयोजन में प्रदेशभर से हजारों किसान, पशुपालक एवं निवेशक भाग लेंगे।

27 अप्रैल से प्रारंभ हुआ ग्राम रथ अभियान
जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार एलईडी मोबाइल वैन आधारित ‘ग्राम रथ अभियान’ 27 अप्रैल से प्रारंभ किया गया है,जो 15 दिन तक संचालित रहेगा। राज्य स्तर पर जयपुर स्थित HCM RIPA से ग्राम रथों को रवाना किए जाने के पश्चात 28 अप्रैल से जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में इनका संचालन शुरू किया गया।

जिले में व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन
जोधपुर जिले की पांच ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों-ओसियां,लूणी, भोपालगढ़,बिलाड़ा एवं शेरगढ़-के 23 ब्लॉकों एवं 649 ग्राम पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम रथ प्रतिदिन 4 से 5 चयनित स्थानों पर पहुंचकर ऑडियो-वीडियो माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।

13 विभागों की योजनाओं का समावेश
अभियान के अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी,कृषि विपणन, पशुपालन,डेयरी,मत्स्य, सहकारिता,सिंचाई,उद्योग,ऊर्जा, राजस्व,पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास सहित 13 विभागों की योजनाओं,उपलब्धियों एवं नवाचारों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी। संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक प्रचार सामग्री भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

मुख्यमंत्री संदेश का प्रसारण
अभियान के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री का संदेश एवं संवाद भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया जा सके।

नोडल व्यवस्था एवं मॉनिटरिंग
अभियान के प्रभावी संचालन हेतु जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा संबंधित उपखंड अधिकारियों को विधानसभा स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सुझाव पेटिका से मिलेगा फीडबैक
ग्राम रथों में सुझाव पेटिका की व्यवस्था भी की गई है,जिसके माध्यम से ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों को संकलित कर राज्य सरकार को प्रेषित किया जाएगा।

कला जत्था बनेगा आकर्षण
अभियान के दौरान स्थानीय कलाकारों के कला जत्थों द्वारा संध्या चौपाल के माध्यम से लोक शैली में योजनाओं एवं ‘GRAM’ आयोजन का आकर्षक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

28 अप्रैल से विधानसभा वार रथ संचालन का रहेगा यह रूट
जिला कलक्टर ने बताया कि 28 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यक्रम लूणी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत समिति लूणी कार्यालय से किया जाएगा। मंगलवार,28 अप्रैल को लूणी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत समिति लूणी की ग्विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाल,गंगाणा,बोरानाडा, सालवास नंदवान और सांगरिया से ग्राम रथ रवाना किए जाएंगे।

इसी क्रम में बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति मण्डोर की ग्राम पंचायत डांगियावास, खातियासनी,कोकुण्डा एवं जालेली दईकड़ा से भी रथ संचालित होंगे।

युवक की मौत पर लोगों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन

भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति पीपाड़ की ग्राम पंचायत खारिया खंगार, पालड़ी सिद्धा,खवासपुरा,चौकड़ी कल्ला, सियारा एवं कोसाना से तथा ओसियां विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत धनारी कला,नान्दिया जाजड़ा,नान्दिया खुर्द,हतुण्डी एवं उमादेसर से ग्राम रथ पहुंचेंगे।

इसके अतिरिक्त शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति शेरगढ़ की ग्राम पंचायत सोइन्तरा,हनवंतनगर, देवीगढ़,साई,साबरसर,मीरपुरा, शेरगढ़ एवं रामगढ़ से भी ग्राम रथ संचालित किए जाएंगे।

अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश
रंजन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस जन- जागरूकता अभियान में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए,ताकि ‘GRAM’ आयोजन को सफल बनाया जा सके एवं अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

Related posts: