71वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के लिए 29 अप्रैल तक भेजें नाम
- रेलवे के हीरोज को मिलेगा सम्मान
- NWR में अवॉर्ड की रेस शुरू -उत्कृष्ट काम पर मिलेगा अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार
- ऑनलाइन+ऑफलाइन दोनों जरूरी
- रेल सेवा पुरस्कार-2026 के नामांकन की डेडलाइन 29 अप्रैल दोपहर 12 बजे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),71वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के लिए 29 अप्रैल तक भेजें नाम। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 71वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 के दौरान उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
आधे घंटे में ढूंढकर लौटाया गहनों व नगदी से भरा बैग
आवश्यक डेट और नियम
1-डेडलाइन
29 अप्रैल 2026,दोपहर 12 बजे तक।
2-कैसे भेजें
नामांकन ऑनलाइन HRMS मॉड्यूल और ऑफलाइन सॉफ्ट कॉपी दोनों में ईमेल से भेजना अनिवार्य है।
3-कौन मान्य
सिर्फ सक्षम अधिकारियों की विधिवत स्वीकृति वाले नाम ही चलेंगे।
अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम ने स्पष्ट किया कि अधूरे,गलत प्रारूप वाले या देरी से आए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
चयन आधार
पुरस्कार उन कामों पर मिलेगा जिनसे-
1- लागत में बचत हुई हो
2- नवाचार किया गया हो
3- रेल सुरक्षा सुधरी हो
4- बिना टिकट यात्रा/चोरी रोककर आय बढ़ी हो
5-संचालन व संपत्ति प्रबंधन में बड़ा योगदान दिया हो।
रेलवे ने सभी इकाइयों को कहा है कि योग्य कर्मचारियों के नाम पूरे दस्तावेजों के साथ समय पर भेजें ताकि वे इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुने जा सकें।
