नहीं रुक रही वाहन चोरी पांच जगहों से बाइक चुराइ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नहीं रुक रही वाहन चोरी पांच जगहों से बाइक चुराइ। कमिश्ररेट में नकबजनी और वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर में रोजाना आधा दर्जन मामलें वाहन चोरी के दर्ज हो रहे हैं,मगर वाहन चोर पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहे। पिछले 24 घंटे में वाहन चोरी के पांच मामले पुलिस में दर्ज हुए है।
सदर बाजार पुलिस ने बताया कि शांतिपुरा हाथीराम को ओडा निवासी राकेश पुत्र सत्यनारायण सोनी की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह अपनी बाइक लेकर कबूतरों का चौक गायत्री मंदिर के पास किसी काम से आया था। जहां से अज्ञात शख्स उसकी बाइक को चुरा ले गया।
35 साल पुरानी रंजिश में हुई वृद्ध की हत्या: मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इसी तरह एयरपोर्ट थाना पुलिस के अनुसार रूपनगर डिगाड़ीकलां निवासी आकाश पुत्र चैनाराम अपनी बाइक लेकर शिकारगढ़ स्थित कन्हैयानगर में आया था। जहां से कोई उसकी बाइक चुरा ले गया। इधर श्रीराम नगर चौहाबो निवासी महेश पुत्र भीमसेन आसवानी ने पुलिस को बताया कि उसकी बाइक सुबह के समय घर के सामने से चोरी हो गई। सीएचबी थाने में इसकी रिपोर्ट दी। जबकि नई रकासनी सूरसागर निवासी राकेश पुत्र संपतराज दाधिच बाइक लेकर आईटीआई चौराहा के पास में आया था। यहां एक शोरूम के निकट से उसकी बाइक चोरी हो गई।
घटना को लेकर शास्त्रीनगर पुलिस में रिपोर्ट दी। कापरड़ा के हरियाडा निवासी हुकमाराम पुत्र देवाराम जाट ने भगत की कोठी पुलिस को बताया कि वह बाइक लेकर मधुबन स्थित सरस्वती नगर शॉपिंग सेंटर की तरफ आया। जहां से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।
