Doordrishti News Logo

आपसी विवाद में आधी रात को बदमाशों का आतंक

  • हथियारों से लैस होकर घर पर हमला
  • पीड़ित ने नामजद लोगों के खिलाफ कराया केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी विवाद में आधी रात को बदमाशों का आतंक।शहर के सरदारपुरा बी रोड पर बद्री पान मर्चेंट की गली में 24 अप्रैल की आधी रात को कुछ बदमाशों ने एक घर पर हथियारों से लैस होकर बेजा उत्पात मचाया। पीडि़त परिवार को जान की धमकी देने के साथ घर पर पेट्रोल की बोतलें फेंकी गई। एक हमलावर के हाथ में पिस्टल देखी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। उत्पाती युवक खुलेआम गालियां भी बोलते देखे जा रहे है। पीडि़त की रिपोर्ट पर सरदारपुरा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। मामले में जांच एसआई दीपलाल को सौंपी गई है।

सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर बद्रीपाल की गली सरदारपुरा बी रोड निवासी मोहनसिंह पुत्र रूप सिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि 24 अप्रैल की रात को विजय,पीयूष,योगेश,जयेश, आदि तलवारों,पेट्रोल से भरी बोतलें और पिस्टल लेकर आए। इन लोगों ने उसके घर पर बोतलें फेंकने के साथ परिवार के लोगों को धमकाया। वक्त घटना परिवार के लोग घर में ही मौजूद थे। इस घटना से गली में एक बारगी दहशत का माहौल बन गया।

नाराज भांजे ने मामा की कार को लगाई आग,केस दर्ज

एसआई दीपलाल की तरफ से अब जांच की जा रही है। इधर घटना को लेकर वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवक हाथ मेंं तलवारें, पिस्टल और बोतलें फेंकते देखे जा सकते है। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में हमले का कारण आपसी विवाद होना बताया है। फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026