होम्योपैथी के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होम्योपैथी के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण।
डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय,जोधपुर के संघटक महाविद्यालय यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथिक जोधपुर के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के द्वारा होम्योपैथिक महाविद्यालय के तृतीय वर्ष के छात्रों को एक दिवसी वॉटर प्यूरिफिकेशन कायलाना, जोधपुर में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण को यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.गौरव नागर एवं शिविर प्रभारी प्रोफेसर डॉ.राजेश कुमावत ने बताया कि राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग नई दिल्ली के द्वारा कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में यह भ्रमण करवाना प्रस्तावित है। इसमें डॉ.नरेंन पटवा सह आचार्य,रेपर्टरी विभाग एवं डॉ.राकेश कुमार मीना सहायक आचार्य,कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा भ्रमण कराया गया।

जोधपुर रेल्वे स्टेशन पर जलसेवा शुरू

वॉटर प्यूरिफिकेशन कायलाना जोधपुर में पवन विश्नोई ने विद्यार्थियों को जल शुद्धिकरण की प्रक्रिया बताते हुए कहा कि पानी से अशुद्धियां रासायनिक पदार्थ हानिकारक सूक्ष्मजीवों को हटाकर उसे पीने और अन्य उपयोग के लिए सुरक्षित बनाया जाता है,पानी को रेत या बजरी जैसी सामग्री से बने फिल्टर से गुजारा जाता है जिससे अशुद्धियां अलग हो जाती है,पानी में मौजूद बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्मजीवों को नष्ट करने के लिए क्लोरीन तकनीक का उपयोग किया जाता है, इस प्रक्रिया में पानी से दूषित पदार्थ जैसी अशुद्धियां निकालकर उसे शुद्ध अवस्था में लाया जाता है।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026