बेल का शरबत बनाना सिखाया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बेल का शरबत बनाना सिखाया। जोधाणा सहेली संस्थान,एलायंस क्लब ऑफ जोधाणा तथा गीता प्रचार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को गीता भवन में निःशुल्क कुकिंग क्लास संपन्न हुई। ज्योति सोलकिं ने वेजीटेबल,पनीर,चीज डाल कर नये तरह से वेजीटेबल पनीर उतपम बहुत ही कम समय में कैसे बन सकता है बना कर बताया।
होम्योपैथी के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
टेस्टी शीघ्र बनने वाले उतपम को सबने रूचि लेकर बनाना सीखा। मधु देवड़ा ने चिल्ड बेल का स्वास्थ्य वर्धक शरबत बनाया। सभी को बनाने की विधि एंव टेस्टी बनाने की टिप्स लिखाई। मन्जु जैसलमेरिया ने बताया की रीना मीमानी,नीता दवे, ऊषा भंडारी,इन्द्रा शर्मा,संजु बोराणा,प्रेमलता मावर,वसुमती, मधु शेखावत,लक्ष्मी राठी,कविता खन्ना,लीना शर्मा का सहयोग रहा। उल्लेखनीय हैं कि गीता भवन में लगने वाली नि:शुल्क कुकिंग क्लास में कोई भी महिला बालिका भाग ले सकती हैं।
