जोधपुर रेल्वे स्टेशन पर जलसेवा शुरू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर रेल्वे स्टेशन पर जलसेवा शुरू। मंडल रेल्वे स्टाफ ग्रुप एक पहल,एसबी मेमोरियल ट्रस्ट और सिद्धनाथ मित्रमंडली ग्रुप के सहयोग से भीषण गर्मी को देखते हुए जोधपुर रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शीतल जल सेवा शुरू की गई है।

यह जलसेवा दिन के समय बाड़मेर ऋषिकेश एक्सप्रेस,जैसलमेर जोधपुर सवारी,रणकपुर एक्सप्रेस, बाड़मेर जोधपुर सवारी गाड़ी पर की जाएगी। आगामी दिनों में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए जायेंगे तथा वृक्षारोपण किया जाएगा।

स्टेशन सुपरिटेंडेंट अब बनेंगे स्टेशन मैनेजर

एक पहल ग्रुप द्वारा जलसेवा का यह 11वां वर्ष है। इसके अतिरिक्त निर्जला एकादशी पर मिल्क रोज तथा गुलाब का शर्बत वितरित किया जाएगा।