Doordrishti News Logo

लीकेज के चलते PM मोदी का कार्यक्रम स्थगित-पटेल

  • टला रिफाइनरी का लोकार्पण
  • बड़ा हादसा टला
  • 1 घंटे में काबू पाया लीकेज
  • जल्द शुरू होगी रिफाइनरी
  • CM ने किया निरीक्षण
  • तकनीकी खराबी से रुका पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन
  • एक्सपर्ट टीम करेगी जांच

बालोतरा/जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), लीकेज के चलते PM मोदी का कार्यक्रम स्थगित-पटेल। पचपदरा रिफाइनरी का बहुप्रतीक्षित लोकार्पण फिलहाल टल गया है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि तकनीकी कारणों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने वाला उद्घाटन स्थगित करना पड़ा।

डीजल बचाकर उपरे ने महीने में बचाए 5 करोड़

क्या हुआ था
दोपहर करीब 1:55 बजे रिफाइनरी परिसर में लीकेज की समस्या सामने आई। HPC L एल और तकनीकी टीम ने फुर्ती दिखाते हुए एक घंटे में, 2:45 बजे तक हालात पर काबू पा लिया। पटेल ने कहा कि अधिकारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

CM का दौरा
घटना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद रिफाइनरी पहुंचे। उन्होंने कंट्रोल रूम,तकनीकी व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। अग्निशमन टीम और आपात स्थिति संभालने वाली महिला अधिकारियों के साहस की CM ने खास तौर पर सराहना की।

अब आगे क्या
जांच के लिए एक्सपर्ट बुलाए:- लीकेज के असली कारण पता करने को दूसरी रिफाइनरियों से बड़ी तकनीकी टीमें बुलाई जा रही हैं।

नुकसान सीमित
रिफाइनरी बड़े एरिया में फैली है, लीकेज का असर सिर्फ एक छोटे हिस्से तक रहा।

जल्द शुरू होगा काम
मरम्मत पूरी होते ही रिफाइनरी शेड्यूल के मुताबिक कमर्शियल उत्पादन शुरू कर देगी।

मंत्री पटेल ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन और तकनीकी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। यह रिफाइनरी क्षेत्र के औद्योगिक विकास और रोजगार के लिए मील का पत्थर साबित होगी।