पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द
उद्घाटन कार्यक्रम रद्द
बालोतरा(दूरदृष्टीन्यूज),पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द। राजस्थान की नवनिर्मित पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण से एक दिन पूर्व इसकी एक इकाई में भीषण आग लग गई। रिफायनरी में आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी फैल गई तथा प्रशासन व अधिकारियों में हडकंप मच गया। घटना स्थल पर तुरंत ही फायर ब्रिगेड फायर की 20 दमकल आग को काबू करने के लिए जुट गए आग बुझाने का प्रयास युद्ध स्तर पर जारी है। कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रिफाइनरी का उद्घाटन करनेवाले थे,इसे अब सुरक्षा कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है।
डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग रिफायनरी के सीडीयू यूनिट में लगी है। आग की सूचना पर यहां काम कर रहे कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया। आग लगने से रिफाइनरी से उठ रहे धुंए के गुब्बार दूर दूर तक नजर आ रहे थे। कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम को चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया है।
कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। उद्घाटन करने से पहले ही सोमवार दोपहर को अचानक रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई। अब इस उद्घाटन कार्यक्रम को सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है। सीएम भजनलाल शर्मा भी सोमवार शाम को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पहुंचने वाले थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। विस्तृत समाचार थोड़ी देर बाद में दिया जाएगा।
