न्याय की मांग:थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला
आरोपी की पहुंच के चलते उसे न्याय नहीं मिल पा रहा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),न्याय की मांग:थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला। सूरसागर पुलिस थाने के बाहर एक महिला रविवार को न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि पिछले चार वर्षों से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
महिला ने बताया कि पुलिस की उदासीनता और आरोपी की पहुंच के चलते उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। उसका कहना है कि बार- बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। धरने पर बैठी महिला का कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलता,वह अपना आंदोलन जारी रखेगी। उसने प्रशासन से मांग की है कि मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।
