सिकंदराबाद ट्रेन से बैग चुराने का स्थाई वारंटी चार साल बाद पकड़ा गया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सिकंदराबाद ट्रेन से बैग चुराने का स्थाई वारंटी चार साल बाद पकड़ा गया।राजकीय रेलवे पुलिस की स्पेशल टीम ने चार साल बाद एक स्थाई वारंटी को पकड़ा है। उसे न्यायिक अभिरक्षा मेें भिजवाया गया है। उसे रेलवे पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा पकड़ा गया।
राजकीय रेलवे पुलिस अधीक्षक केवलराम राव,डीएसपी राहुल यादव के सुपरविजन में गठित स्पेशल टीम की थानाधिकारी मुक्ता पारिक के नेतृत्व में स्थाई वारंटी नाथ कॉलोनी मावल आबूरोड निवासी जान मो.पुत्र नजीर खां को गिरफ्तार किया गया है। वह चार साल से फरार था। उस पर वर्ष 2022 में सिकंदराबाद ट्रेन से एक बैग मय मोबाइल-नगदी चुराने का आरोप लगा था।
जिला पूर्व पुलिस ने किया मादक पदार्थों का निस्तारण
बैग चोरी के बारे मेें नागौर जिले के कुचेरा हाल तेलंगाना हैदराबाद निवासी रविंद्र खोरवाल की तरफ से रेलवे पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई थी। पुलिस की टीम में हैडकांस्टेबल रामभरोसी, कांस्टेबल राजूसिंह भी शामिल थे।
