महिलाओं को मिलेंगे स्वरोजगार के अवसर

  • मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना
  • महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिलाओं को मिलेंगे स्वरोजगार के अवसर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को नया उद्यम स्थापित करने,मौजूदा व्यवसाय के विस्तार,विविधीकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए बैंकों के माध्यम से अनुदानयुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

उद्यमिता को बढ़ावा,रोजगार सृजन पर विशेष फोकस
योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करना तथा रोजगार के नए अवसरों का सृजन करना है। योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत महिला आवेदकों के साथ-साथ महिला स्वयं सहायता समूह,उनके क्लस्टर,फेडरेशन, महिला स्वामित्व वाली फर्म, पार्टनरशिप,एलएलपी एवं कंपनियां भी पात्र होंगी।

एक करोड़ रुपये तक ऋण की सुविधा
योजना के तहत विनिर्माण,सेवा एवं व्यापार आधारित उद्यमों के लिए अधिकतम 1 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा सकेगा। व्यक्तिगत महिला आवेदकों के लिए अधिकतम 50 लाख रुपये तथा स्वयं सहायता समूहों के क्लस्टर एवं फेडरेशन के लिए 1 करोड़ रुपये तक ऋण की व्यवस्था की गई है।

संभागीय आयुक्त ने किया पचपदरा रिफाइनरी का निरीक्षण

अनुदान में विशेष प्रावधान
योजना के अंतर्गत कुल परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा। अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,विधवा,परित्यक्ता, दिव्यांग एवं हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए यह अनुदान 30 प्रतिशत तक निर्धारित किया गया है।अनुदान की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपए तय की गई है।

कोलेट्रल मुक्त ऋण और व्यापक उपयोग
10 लाख रुपए तक के ऋण पर सामान्यतः कोलेट्रल सिक्योरिटी की आवश्यकता नहीं होगी। ऋण राशि का उपयोग मशीनरी,उपकरण, कार्यशील पूंजी,भवन निर्माण, फर्नीचर एवं कच्चे माल आदि के लिए किया जा सकेगा।

पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया
योजना का लाभ लेने के लिए महिला आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होना आवश्यक है तथा वह राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी तथा जिला स्तरीय महिला अधिकारिता कार्यालयों के जरिए योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। पात्र आवेदनों को बैंकों के माध्यम से स्वीकृत कर ऋण वितरण किया जाएगा।

प्रशिक्षण,मार्गदर्शन एवं मॉनिटरिंग की व्यवस्था
योजना के अंतर्गत उद्यम स्थापना के पश्चात महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण,मार्गदर्शन एवं नियमित मॉनिटरिंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी,जिससे वे अपने व्यवसाय का सफल संचालन कर सकें।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त कदम
राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है,जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन करने तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026