संभागीय आयुक्त ने किया पचपदरा रिफाइनरी का निरीक्षण
- प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- अधिकारियों को दिए निर्देश
बालोतरा/बाड़मेर/जोधपुर (दूरदृष्टीन्यूज),संभागीय आयुक्त ने किया पचपदरा रिफाइनरी का निरीक्षण। संभागीय आयुक्त जोधपुर आलोक रंजन ने गुरुवार को पचपदरा,बालोतरा स्थित रिफाइनरी का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर किया गया।
संभागीय आयुक्त रंजन ने रिफाइनरी परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का सघन अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड, वृक्षारोपण स्थल,सभा स्थल,सभा कक्ष एवं नियंत्रण कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
अवैध डीजल पेट्रोल कारोबार पर कार्रवाई दो वाहन व 20 ड्रम जब्त
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजन स्थल की सुरक्षा,साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था,पार्किंग एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं।
इस अवसर पर आईजी (जोधपुर रेंज) सत्येंद्र सिंह,अतिरिक्त उपयुक्त (सीआईडी)नरपत सिंह,बाड़मेर एवं जोधपुर के इंटेलिजेंस अधिकारी, एडीएम बालोतरा भुवनेश्वर,एडीएम बाड़मेर राजेंद्र सिंह चंदावत, रिफाइनरी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर प्रीतम सिंह,जीएम एचआर श्रवण केसरकर, सीआईएसएफ कमांडेंट रवि कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
