भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने जताया रेल मंत्री का आभार
जोधपुर/पाली(दूरदृष्टीन्यूज), भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने जताया रेल मंत्री का आभार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली से दिल्ली के लिए नई रेल सेवा प्रारम्भ करने के निर्णय पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि यह रेल सेवा पाली सहित समूचे मारवाड़ क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सौगात है। इससे आमजन,व्यापारी,विद्यार्थी एवं यात्रियों को सुगम,त्वरित एवं बेहतर यातायात सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार निरंतर जनहित में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है और यह निर्णय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि इस नई रेल सेवा से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी तथा लोगों का समय भी बचेगा। यह निर्णय आमजन की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है,जिसके लिए रेल मंत्री वैष्णव विशेष रूप से बधाई एवं धन्यवाद के पात्र हैं। पाली सांसद पीपी. चौधरी ने भी इस ऐतिहासिक निर्णय पर रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेवा पाली क्षेत्र के लिए विकास की नई दिशा खोलेगी तथा आमजन को सीधा लाभ पहुंचाएगी।
विकास कार्यों में सहभागिता हेतु विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेन्द्र सिंह कच्छवाह,राजेन्द्र बोराणा,जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष,पाली जिलाध्यक्ष सुनिल भण्डारी,भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया तथा पाली जिला मीडिया संयोजक त्रिलोक चौधरी ने भी इस महत्वपूर्ण निर्णय पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया।
