विकास कार्यों में सहभागिता हेतु विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विकास कार्यों में सहभागिता हेतु विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।राजस्थन नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा रूडिप जोधपुर अधीक्षण अभियंता केपी व्यास के निर्देशन में सर्वोदय उच्च माध्यमिक विधालय सारण नगर में विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतलाल सारण ने शहर मे रूडिप परियोजना के अन्तर्गत हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुये इसके लाभ के बारे में विस्तार से समझाया तथा क्षेत्र में चल रहे आरटीओ ड्रेनेज कार्य के संबंन्ध में बताया कि इससे वर्षा जल भराव से होने वाली समस्या का समाधान होगा। बच्चों से कहा कि वे नाला (ड्रेनेज)निर्माण स्थल पर नहीं जायें व सुरक्षा नियमों की अनुपालना करें।
इस अवसर पर उपस्थित एएसडी धीरेन्द्र वैष्णव ने स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए ठोस कचरे के सही निस्तारण के बारे में बताया और परियोजना संबंधी शिकायत एवं सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी दी। संवेदक फर्म एसएमसीसी से एसओटी अशोक गर्ग व विद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय भागिदारी निभाई।
