रक्तदान कर मनाया जन्मदिन
जन्मदिन पर अनुकरणीय पहल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रक्तदान कर मनाया जन्मदिन। रक्तवीर किशन पूनिया के पुत्र भावेन पूनिया ने 19वें जन्मदिन के अवसर पर वंदे भारत सेवा संस्थान की ओर से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता हेतु रोटरी ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस प्रेरणादायक पहल में स्वयं भावेन पूनिया ने तीसरी बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की। उनके पिता किशन पूनिया सहित रक्तवीर लक्ष्मण चौधरी, शुभम बोराणा,जितेंद्र सोलंकी, सुमेर पूनिया आदि ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
मोक्षदायिनी भागवत कथा का दिव्य प्रसंग: राजा परीक्षित को सुनाई गई अमृतमयी कथा का हुआ भावपूर्ण वर्णन
इस अवसर पर मनीष दवे,प्रवीण गौड़,रमेश सुथार,नरेंद्र सिंह राठौड़, प्रेम पूनिया,गर्विका चौधरी,गुड्डी चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। रक्तदान के पश्चात केक काटकर भावेन पूनिया का हौसला बढ़ाया गया तथा उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी गईं।
