टीटीई ने यात्री का खोया पर्स लौटाकर दिखाई ईमानदारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टीटीई ने यात्री का खोया पर्स लौटाकर दिखाई ईमानदारी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक ने ड्यूटी के दौरान ईमानदारी का परिचय देते हुए एक यात्री का खोया पर्स सुरक्षित लौटाया।
सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार मंडल के सीटीआई लक्ष्मणराम चौधरी को ट्रेन संख्या 14808 में बुधवार को टिकट जांच के दौरान भीनमाल के बाद कोच बी-5 की बर्थ संख्या 3 पर एक लावारिस पर्स मिला। पर्स में 2430 रुपए नकद सहित आधार कार्ड,पैन कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस थे।
जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल को चलेगी
जांच में पर्स पिंटू सिंह नामक यात्री का पाया गया,जो दादर से मारवाड़ भीनमाल तक यात्रा कर रहा था। चौधरी ने पीएनआर के माध्यम से यात्री से संपर्क कर सूचना दी तथा ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात जीआरपी सिपाही भोमाराम को पर्स सुपुर्द कर दिया। रेलवे स्टाफ की इस तत्परता और ईमानदारी की सराहना की जा रही है।
