पारितोषिक वितरण के साथ खेल महोत्सव संपन्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पारितोषिक वितरण के साथ खेल महोत्सव संपन्न। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीयों का खेल महोत्सव का आयोजन खेलकूद समिति मथुरादास माथुर चिकित्सालय जोधपुर द्वारा 3 से 8 अप्रैल तक किया गया,जिसका समापन आज हुआ।

खेलकूद समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस खेल महोत्सव में क्रिकेट, वॉलीबॉल,कबड्डी,रस्साकसी,शतरंज, कैरम बोर्ड,म्यूजिकल चेयर आदि खेलों का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में जोधपुर जिले में कार्यरत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों ने भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

‘फूलदेई..छम्मा देई’ से बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध

उन्होंने बताया कि क्रिकेट में महात्मा गांधी अस्पताल,वॉलीबॉल में सीएमएचओ टीम,कबड्डी महिला व पुरुष वर्ग में उम्मेद अस्पताल, रस्साकसी महिला वर्ग में महात्मा गांधी अस्पताल व रस्साकसी पुरुष वर्ग में मथुरादास माथुर अस्पताल विजेता रहे।

खेल महोत्सव के पारितोषिक वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज खेल मैदान पर किया गया। इस अवसर पर डॉ.बीएस जोधा प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज,डॉ फतेह सिंह भाटी अधीक्षक महात्मा गांधी अस्पताल,डॉ मोहन मकवाना अधीक्षक उम्मेद अस्पताल,डॉ विकास राजपुरोहित अधीक्षक मथुरादास माथुर चिकित्सालय, मुकेश तेतरवाल प्रधानाचार्य राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय व हापुराम चौधरी प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ ने सभी विजेता व उपविजेता टीमों व खिलाड़ियों को ट्राफी व मेडल देकर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर अरशद कुरैशी,गोपाल व्यास,योगेंद्र पुरी,विजेंद्र सिंह मेड़तिया, पीयूष ज्ञानी,अशोक चौधरी,विजय कुमार शर्मा,प्रेमलता चौधरी,पुखराज छीपा,हंस राज गुर्जर, मुकेश चौधरी,किशन कुमार दादालिया,संजय चौधरी,गणपत पालीवाल सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। मंच संचालन मंजू शर्मा ने किया।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026