Doordrishti News Logo

आपसी विवाद में युवक पर लाठियों और सरियों से जानलेवा हमला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी विवाद में युवक पर लाठियों और सरियों से जानलेवा हमला। शहर के निकट राजीव गांधी नगर स्थित रॉयल्टी नाका के पास में एक युवक का रास्ता रोककर मारपीट की गई। उस पर लाठियों,सरियों और पत्थर से दस-बारह लोगों ने एक साथ हमला किया। जिससे वह जख्मी हो गया। पीडि़त ने राजीव गांधी नगर थाने में नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गोदाम से एसी आउटर और केबल चोरी

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि घंटियाला निवासी सागर खां पुत्र रिमझु खां रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 7 अप्रैल की शाम के समय वह अपनी गाड़ी लेकर निकल रहा था। तब रॉयल्टी नाका के पास में सेठू खां,अजीज खां,पप्पू खां सहित आठ दस लोगों ने उसका रास्ता रोका और मारपीट करने लगे। उस पर लाठियों,सरिया और पत्थर से हमला किया गया,जिससे वह जख्मी हो गया। उसकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

आरोपियों ने उसे जान की धमकीं भी दी है। पुलिस ने नामजद सहित अन्य की तलाश आरंभ की है। हमले का कारण आरंभिक तौर पर आपसी विवाद होना बताया गया है। दूसरी तरफ चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में थोरियों की ढाणी पाल निवासी मगनाराम पुत्र नैनाराम जाट ने पुलिस को बताया कि शाम के समय अचलाराम, अरिवंद,दीपक,मोतीराम, अर्जुनराम,धन्नाराम ने रास्ता रोककर मारपीट की।