Doordrishti News Logo

घर से निकले युवक का शव कायलाना में मिला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर से निकले युवक का शव कायलाना में मिला।चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित रामनगर में घर से निकले युवक का शव कायलाना झील में मिला। उसका पैर फिसलने से मौत होना बताया गया है। मृतक के चाचा की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। हालांकि उसके लापता होने की गुमशुदगी पुलिस ने दर्ज की थी।

जोधपुर डिस्कॉम में निजीकरण के विरुद्ध आंदोलन तेज

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि 4 सेक्टर निवासी रमेश तोलानी पुत्र खानचंद सिंधी ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भतीजा रामनगर निवासी गिरीश तौलानी मंगलवार को घर से निकल गया था। बाद में उसका शव दोपहर में कायलाना झील में मिला। झील के किनारे उसका मोबाइल पड़ा होने पर गोताखोरों ने तलाश की तब वह पानी में मिला। राजीव गांधी नगर पुलिस की कायलाना चौकी स्टाफ वहां पहुंचा। इस पर युवक की पहचान बाद में गिरीश तौलानी पुत्र अशोक तौलानी के रूप में की गई। उसके चाचा रमेश तौलानी ने कायलाना में पैर फिसलने से गिरने की मर्ग में रिपोर्ट दी है।

Related posts: