Doordrishti News Logo

अटल जन सेवा शिविरों में होगी जनसुनवाई

  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुशासन के संकल्प हो रहे साकार
  • राज्य स्तर से वीसी के माध्यम से होगी निगरानी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अटल जन सेवा शिविरों में होगी जनसुनवाई।राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी एवं संवेदनशील सुशासन के लिए आमजन की परिवेदनाओं,समस्याओं के त्वरित गति से समाधान के लिए प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को पंचायत स्तर पर, द्वितीय गुरुवार को उपखण्ड स्तर पर एवं तृतीय गुरुवार को जिला स्तर पर जन सुनवाई शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में विस्तृत दिशा-निर्देश की पालना में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी ने आदेश जारी किया है।

आदेश में विभिन्न विभागों के कार्मिकों, अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। राज्य स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन शिविरों का पर्यवेक्षण व मॉनिटरिंग की जाती है। इसके साथ ही शिविर में प्राप्त प्रकरणों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज कर नियमित समीक्षा की जाती है।

‘आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023’ के क्रम में प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को आयोजित की जा रही जनसुनवाई को समायोजित करते हुए आमजन की परिवेदनाओं,समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान के लिए अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसका राज्य स्तर से समय-समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी सरकार द्वारा अटल जन सेवा शिविरों का पर्यवेक्षण किया जायेगा।

ब्लॉक स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था
आदेश के तहत प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को ब्लॉक स्तर पर अटल जन सेवा शिविर के रूप में उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर में समस्त विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया जाकर आम जन की समस्याओं/परिवेदनाओं का निस्तारण किया जायेगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी उपखण्ड अधिकारी के क्षेत्राधिकार में एक से अधिक पंचायत समिति है तो अगले दिन अर्थात द्वितीय शुकवार को दूसरी पंचायत समिति (ब्लॉक) में अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा। अटल जन सेवा शिविर के आयोजन के दिन अवकाश घोषित होने पर अगले कार्य दिवस को अटल जन सेवा शिविर का आयोजन होगा।

आदेश के अनुसार ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले अटल जन सेवा शिविर के लिए उपखण्ड अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे तथा आयोजित शिविर की सूचना निर्धारित प्रारूप एजेएस-1 में उसी दिन नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम ई-मेल आईडी adm1-jod-rj@nic.in तथा rajasthansampark 20@gmail.com पर ई-मेल करेंगे।

नोडल अधिकारियां के पर्यवेक्षण में होंगे शिविर
अटल जन सेवा शिविर के सुचारू एवं प्रभावी तरीके से आयोजनों के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) जोधपुर नोडल अधिकारी होंगे तथा ब्लॉक स्तर पर आयोजित अटल जन सेवा शिविर के लिए प्रत्येक ब्लॉक के लिए जिला स्तरीय राजस्थान राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को पर्यवेक्षण के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है जो इन शिविरों में उपस्थित रहकर प्रभावी पर्यवेक्षण करेंगे तथा आयोजित संबंधित शिविर की सूचना निर्धारित प्रारूप एजेएस-1 में उसी दिन नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) जोधपुर को ई-मेल आईडी. adm1-jod-rj@nic.in तथा rajasthansampark20@gmail.com पर ई-मेल करेगें।

ब्लॉक स्तर के लिए ये अधिकारी नियुक्त
आदेश के तहत ब्लाक भोपालगढ़ में जिला रसद अधिकारी प्रथम अंजुम ताहिर सम्मा,बिलाड़ा के लिए उपायुक्त नगर निगम जोधपुर मनोज सोलंकी,पीपाड़ शहर के लिए सचिव संगीत नाटक अकादमी जोधपुर गोमती शर्मा,शेरगढ़ के लिए रजिस्ट्रार मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी जोधपुर अयुब खान, बावड़ी के लिए राजस्व अपीलीय प्राधिकारी जोधपुर ओमप्रकाश बिश्नाई,ओसियां के लिए उपायुक्त जेडीए रामजी भाई कलबी, तिंवरी (ओसियां)के लिए रजिस्ट्रार आयुर्वेद यूनिवर्सिटी जोधपुर अखिलेश कुमार,बालेसर के लिए रजिस्ट्रार, एमबीएम इजिनियरिंग विश्वविद्यालय डॉ अनिल कुमार पालीवाल,चामू(बालेसर) के लिए उपायुक्त नगर निगम जोधपुर ताराचंद वैकटश, सेखाला(बालेसर) के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जोधपुर नीलम लखारा,केरू (जोधपुर उत्तर) के लिए रजिस्ट्रार,नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर डॉ सुनिता पंकज, मण्डोर(जोधपुर दक्षिण)के लिए वाणिज्यिक कर विभाग जोधपुर के विशाल दवे,लूणी के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर(द्वितीय)सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, धवा (लूणी) के लिए उपायुक्त नगर निगम जोधपुर डॉ अर्चना व्यास को शिविर के लिए पर्यवेक्षण के लिए नियुक्त किया गया है।

रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य से ट्रेनें प्रभावित

जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपे क्षेत्रवार दायित्व
आदेश के तहत अटल जन सेवा शिविरों के सुचारू एवं प्रभारी तरीके से आयोजन के लिए ब्लॉक भोपालगढ़ के लिए पीएचईडी नगर वृत के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता,बिलाड़ा के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अनिल व्यास,पीपाड शहर के लिए आरवीपीएनएल के अधीक्षण अभियंता मुकेश चैलानी, शेरगढ़ के लिए अधिशाषी अभियंता,जल संसाधन विभाग कोमल सोनगरा,बावड़ी के लिए भू-जल विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र कुमार,ओसिया के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) कमलेश,तिंवरी (ओसिंया)के लिए सीएमएचओ जोधपुर एसएस शेखावत,बालेसर के लिए जिला आबकारी अधिकारी भवानी सिंह,चामू (बालेसर) के लिए कोषाधिकारी ग्रामीण अनतुश्री पुनिया,सेखाला (बालेसर) के लिए संयुक्त निदेशक (कृषि विस्तार) कृषि विभाग,एस.गढ़वार,केरू (जोधपुर उत्तर) के लिए खनि अभियंता जोधपुर भगवान सिंह, मंडोर (जोधपुर दक्षिण) के लिए राज.अनुजा निगम जोधपुर की परियोजना प्रबन्धक मनमीत कौर, लूणी के लिए अधीक्षण अभियंता जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जोधपुर संजीव माथुर, धवा (लूणी) के लिए जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सत्येन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया है।

इस तरह दर्ज होंगी परिवेदनाएं
उपखण्ड अधिकरी द्वारा ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले अटल जन सेवा शिविर में प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं को व्यवस्थत रूप से दर्ज किया जाने तथा प्राप्ति रसीद दिये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी तथा सभी परिवेदनाओं को शिविर के दिन ही संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाना सुनिश्चित किया जायेगा एवं लॉक के समस्त जन प्रतिनिधियों की भागीदारी अटल जन सेवा शिविर में सुनिश्चित की जायेगी।

शिविरों में हिस्सेदारी
आदेश के अनुसार इन शिविरों के दौरान जिला स्तर के समस्त विभागों के अधिकारी चक्रीय क्रम से ब्लॉक स्तर के शिविरों में भाग लेंगे तथा निरंतर उक्त शिविरों का पर्यवेक्षण करेंगे।

यह होगी प्रक्रिया
आदेशानुसार अप्रैल माह के द्वितीय गुरुवार को 9 अप्रैल 2026 को अटल जन सेवा शिविरों के सुचारू एवं प्रभावी तरीके से आयोजन के लिए जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे तथा शिविर की सूचना निर्धारित प्रारूप एजेएस-1 में उसी दिन नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) जोधपुर को ई-मेल आईडी adm1-jod-rj@nic.in तथा rajasthansampark20@gmail.com पर ई-मेल करेगें।

Related posts: