रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य से ट्रेनें प्रभावित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य से ट्रेनें प्रभावित। उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर मदार-पालनपुर रेल खंड के रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 641 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्च करने हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है।
इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित होने वाली निम्न रेल सेवाएं रद्द, डायवर्ट और रेगुलेट रहेंगी। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
रद्द रेल सेवाएं
1.ट्रेन संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती 10 अप्रैल को रद्द रहेगी।
2.ट्रेन संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर 11अप्रैल को रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित ट्रेने
1ट्रेन संख्या 14707,हनुमानगढ़- दादर जो 10 अप्रैल को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करेगी वह लूणी-भीलड़ी -मेहसाणा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन समदड़ी,जालौर,मारवाड़ भीनमाल, भीलड़ी,पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2.गाड़ी संख्या 20943, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी ट्रेन जो 09 अप्रैल को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-भीलड़ी-लूणीहोकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन पाटन,भीलड़ी,मारवाड़ भीनमाल,जालौर,समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
3.गाड़ी संख्या 20694,बेंगलुरु- जोधपुर ट्रेन जो 08 अप्रैल को बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-भीलड़ी- लूणी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा पाटन,भीलड़ी,मारवाड़ भीनमाल, जालौर,समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
4.गाड़ी संख्या 20496,हड़पसर- जोधपुर ट्रेन जो 09 अप्रैल को हड़पसर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-भीलड़ी- लूणी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में पाटन,भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल,जालौर,समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में अब एलएचबी कोच,बढ़ेंगे 3 डिब्बे
5.गाड़ी संख्या 19223, साबरमती -जम्मू तवी ट्रेन जो 10 अप्रैल को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-भीलड़ी- लूणी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन पाटन, भीलड़ी,मारवाड़ भीनमाल,जालौर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
6.गाड़ी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक ट्रेन जो 10 अप्रैल को गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-भीलड़ी-लूणी-जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में पाटन, भीलड़ी,मारवाड़ भीनमाल,जालौर, समदड़ी,जोधपुर,मेड़ता रोड, मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेगुलेट रेल सेवाएं
1.ट्रेन संख्या 20944,भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन जो 10 अप्रैल को भगत की कोठी से संचालित होगी वह जोधपुर-रानी स्टेशनों के बीच 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।
