एडवोकेट शीतल कुम्भट व मुक्तेश माहेश्वरी का किया स्वागत
अंतर्राष्ट्रीय मंच पर गौरवपूर्ण प्रदर्शन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एडवोकेट शीतल कुम्भट व मुक्तेश माहेश्वरी का किया स्वागत। राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन, जोधपुर की ओर से मंगलवार को एडवोकेट शीतल कुम्भट एवं एडवोकेट मुक्तेश माहेश्वरी का स्वागत-अभिनंदन एसोसिएशन सभागार में किया गया।
एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अरूण झाझड़िया ने बताया कि एडवोकेट शीतल कुम्भट एवं एडवोकेट मुक्तेश माहेश्वरी का स्वागत-अभिनंदन एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप सिंह उदावत द्वारा साफा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।
झाझड़िया ने बताया कि दुनिया के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता मूट एवं विधिक क्षेत्र में “ग्रैंड-स्लैम” कहे जाने वाले WisMoot में बतौर जज सुनवाई कर प्रमाणित अंतर्राष्ट्रीय आर्बिट्रेटर शीतल कुम्भट ने देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि ने भारतीय विधिक क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है,बल्कि समस्त भारतीय विधि समुदाय के लिए गर्व का विषय है।
इसी क्रम में एक अन्य ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत एडवोकेट मुक्तेश माहेश्वरी प्रथम भारतीय नागरिक है जिन्होने लक्षद्वीप के कवरत्ती द्वीप पर भारतीय समुन्द्री सीमा में साहसिक मिशन के दौरान 100 मीटर गहराई में जाकर तिरंगा फहराकर भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन कर जो रिकॉर्ड बनाया वो पूरे भारववर्ष में अद्वितीय उपलब्धि है,जो साहस,समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करती है।
दोनों ही उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि भारतीय प्रतिभाएं विधिक क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इन उपलब्धियों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी तथा राष्ट्र गौरव की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी अध्यक्ष दिलीप सिंह उदावत,महासचिव डॉ.अरुण कुमार झाझड़िया,उपाध्यक्ष शीतल कुम्भट, सहसचिव डॉ.मिलाप चोपड़ा, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह भाटी, पुस्तकालय सचिव कोमल आर. वर्मा,कार्यकारिणी सदस्य अक्षया शुक्ला,अनुपम गोपाल व्यास, कृष्णकांत व्यास,आकांक्षा चौधरी, नंदीपना गहलोत,विरम सिंह राजपुरोहित सहित बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य,वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित भारी संख्या में महिला अधिवक्ता एवं युवा अधिवक्ता उपस्थित थे।