विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विद्यार्थियों ने ली स्वस्थ रहने की शपथ
- सेंट्रल एकेडमी रातानाडा में
- पहला सुख निरोगी काया’ की थीम पर मनाया वर्ल्ड हेल्थ डे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विद्यार्थियों ने ली स्वस्थ रहने की शपथ। शहर के रातानाडा स्थित सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल में ‘वर्ल्ड हेल्थ डे’अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने नियमित व्यायाम और पौष्टिक भोजन करके स्वस्थ रहने की शपथ ली। कक्षाओं में छात्रों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से पौष्टिक भोजन के महत्व और जंक फूड से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
सूने क्वार्टर से दिनदहाड़े नगदी और चांदी के आभूषण चोरी
इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ.पूजा सिंह ने छात्रों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने तथा नियमित व्यायाम करने की सलाह दी।
