Doordrishti News Logo

कमीशन और जल्दी अमीर बनने के चक्कर में खुलवाया म्युल एकाउंट

  • साइबर ठगी
  • चाय की थड़ी चलाने वाले पर केस दर्ज
  • म्युल एकाउंट से फ्रॉड
  • शातिर की तलाश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कमीशन और जल्दी अमीर बनने के चक्कर में खुलवाया म्युल एकाउंट। शहर के महामंदिर थाने में साइबर ठगी का प्रकरण दर्ज हुआ है। चाय की थड़ी चलाने वाले ने एक शख्स को कमीशन और जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अपना खाता नंबर दिया। बदमाश ने बाद में साइबर ठगी का लेन देन किया। तीन लेन देन गाजियाबाद और गुरूग्राम हरियाणा में होना पता लगा। तकरीबन एक लाख का फ्रॉड की जानकारी हुई। इस पर आरपीएस एवं प्रशिक्षु थानाधिकारी महामंदिर नवनीत कौर की तरफ से मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस को साइबर ठगी का एक प्रकरण का पता लगा। प्रशिक्षु आरपीएस एवं महामंदिर थानाधिकारी नवनीत कौर एवं कांस्टेबल सुरेश ने एक म्युल एकाउंट का पता लगाया। यह एकाउंट मंडोर रोड महामंदिर में एक निजी बैंक खाते का था। जो बाद में जोधपुर ग्रामीण के चामू स्थित प्रहलादपुरा निवासी अमाराम पुत्र सुजाराम जाट के नाम से निकला। वह बासनी में एक चाय की थड़ी चलाता है। उससे पूछताछ में पता लगा कि सुरेंद्र सिंह नाम का शख्स उसकी चाय की थड़ी पर आता जाता था,जिस कारण जान पहचान हो गई। फिर उसने अच्छा कमीशन दिलाने और साइबर ठगी का पैसा आने की बात की थी। अमाराम कमीशन से मिले पैसों से जल्दी अमीर बनना चाहता था।

भूलवस कीटनाशक सेवन से कृषक की मौत

जांच में सामने आया कि खाता संख्या और दस्तावेज सुरेंद्र सिंह के पास ही रहे थे। जिसके द्वारा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और हरियाणा के गुरूग्राम से खातों में तीन बार लेन देन किया गया,जो एक लाख के तकरीबन है। पुलिस ने अमाराम जाट से तफ्तीश आरंभ की है, उसके बताए साथी सुरेंद्र सिंह की तलाश की जा रही है। मामले में अब जांच रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत की तरफ से की जा रही है।