विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लगाया स्तन कैंसर जागरूकता शिविर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लगाया स्तन कैंसर जागरूकता शिविर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में मंगलवार 07 अप्रैल को डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर एवं रोटेरी क्लब जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्तन कैंसर के स्क्रीनिंग हेतु सिंधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में कैम्प का आयोजन किया गया।

इस कैम्प में 20 महिलाओं की मेमोग्राफी द्वारा स्क्रीनिंग की गई साथ ही वहां मौजूद महिलाओं को स्तन कैंसर,बच्चादानी के मुंह के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर)एवं पुरूषों में मुहं के कैंसर से बचाव के उपाय एवं उसकी स्क्रीनिंग के लिए जागरूक किया गया।

जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक स्पेशल 16 अप्रेल से

कैम्प के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियत्रंक डॉ.बीएस जोधा,डॉ. अफजल हकीम,रोटेरी क्लब अध्यक्ष मधु समदानी,सचिव डॉ. सुगंधा गोयल व विनोद भाटिया, गुरूद्वारा कमेटी के जयेन्द्र सिंह देव का उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष में मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत एबीए (स्वास्थ्य प्रबंधन) के विद्यार्थियों को भी विजिट करवाई गई और कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य कैम्प आयोजन की प्रकियों से अवगत करवाया गया।