Doordrishti News Logo

जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक स्पेशल 16 अप्रेल से

3 ट्रिप चलेगी
गर्मी की छुट्टियों में दक्षिण की ओर के यात्रियों को बड़ी राहत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक स्पेशल 16 अप्रेल से।गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने राहत देते हुए जोधपुर- मैसूर-जोधपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 16 अप्रेल से कुल 3 ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 06274 जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक समर स्पेशल 16 अप्रेल से 30 अप्रेल तक (3 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को जोधपुर से रात्रि 10.45 बजे रवाना होकर शनिवार शाम 6 बजे मैसूर पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 06273 मैसूर-जोधपुर साप्ताहिक समर स्पेशल 13 अप्रेल से 27 अप्रेल तक (3 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को मैसूर से रात्रि 8.15 बजे रवाना होकर बुधवार शाम 5 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

22 डिब्बों की होगी ट्रेन
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे,जिनमें 1 फर्स्ट एसी,4 एसी थ्री टियर,9 स्लीपर,6 जनरल तथा 2 गार्ड एसएलआर कोच शामिल होंगे।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार ट्रेन लूनी जंक्शन,पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन,रानी, फालना,जवाई बांध,पिंडवाड़ा,आबू रोड,पालनपुर जंक्शन,महेसाणा जंक्शन,साबरमती बीजी,वडोदरा जंक्शन,सूरत,वापी,वसई रोड, कल्याण जंक्शन,लोनावला,पुणे जंक्शन,सतारा,कराड,सांगली,मिरज जंक्शन,घाटप्रभा,बेलगावी, धारवाड़,एसएसएस हुबली जंक्शन, हावेरी,दावणगेरे,कदूर जंक्शन, अरसीकेरे जंक्शन,तुमकुरु, यशवंतपुर जंक्शन,केएसआर बेंगलुरु सिटी,केन्गेरी तथा मांड्या स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026