BJP's foundation day celebrations conclude

भाजपा का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

प्रधान कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने की भव्य आतिशबाजी
मिठाई बांट का खुशियां मनाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न। जोधपुर शहर जिला भाजपा द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता व राजस्थान के पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे के मुख्य आतिथ्य में जोधपुर एम्स रोड स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात् प्रधान कार्यालय के प्रांगण में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया गया।

भाजपा मीडिया संयोजक डॉ. अजय त्रिवेदी ने बताया कि शहर जिला भाजपा के मुख्य कार्यालय में सांय 6 बजे आयोजित संगोष्ठी का आरम्भ हुआ,इसी क्रम में मंचासीन लक्ष्मीनारायण दवे,जिलाध्यक्ष,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र कच्छवाहा,जगत नारायण जोशी,पूर्व महापौर वनीता सेठ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भंवर लाल दैया,सीमा भुवन माथुर,जिला महामंत्री ओम प्रकाश दैया,प्रतिपाल सिंह वालेचा,गौरव जैन ने भाजपा के पूर्व वरिष्ठ दिव्यंगत नेताओं के चित्र के समीप पुष्पाजंलि अर्पित कर उनके बलिदान एवं योगदान को याद किया गया।

इसी क्रम में संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि संगोष्ठी का आरम्भ भारतमाता के चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। संगोष्ठी में पार्टी के प्रति समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता विष्णु अबोटी,बन्नाराम पंवार, रामेश्वर निकुब,जयप्रकाश राखेचा, वीसी माथुर को पार्टी का दुपट्टा एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री गौरव जैन ने किया व धन्यवाद जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा ने ज्ञापित किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं, जिन्होंने अपने परिश्रम,समर्पण और सेवा भाव से संगठन को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थिति पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के गौरव के लिए संघ ने राष्ट्र हित को साधना के रूप में आरम्भ किया,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की रहस्यमय मृत्यु के बाद पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ने उत्तरदायित्व निभाया और एकात्म मानववाद और अंत्योदय को आगे बढ़ाया और आज जो इस देश में अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के हित को साधा जा रहा है उसकी पृष्ठभूमि में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि 1980 में इन्हीं विचारों को सशक्त बनाने हेतु तत्कालीन विचारकों ने एवं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनैतिक संगठन की स्थापना की,जिसका नामकरण भारतीय जनता पार्टी के रूप में हुआ और इस पार्टी ने अनेक उतार चढ़ावों को लम्बे समय तक देखा, किन्तु अंततः 1998 में प्रथम बार पूर्व प्रधामन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश में भाजपा ने अपना परचम लहराया और उसके पश्चात पूरे देश की जनता के अभूतपूर्व समर्थन से नरेंद्र मोदी ने देश को नेतृत्व दिया है और भाजपा को तब से वर्तमान तक पूरे देश का समर्थन प्राप्त है,उन्होंने कहा कि हम इस महान पार्टी का हिस्सा है और यह हमारा स्वाभिमान है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के जिला संयोजक ओम प्रकाश देया,सह संयोजक घनश्याम वैष्णव,मनीष पुरोहित,भवानी प्रताप सिंह शेखावत सहित जिला पदाधिकारी सुनील भाटी,रवि गहलोत, शिवकुमार सोनी,गिरधर सिंह,गीता भाटी, सम्पत सिंह,पवन आसोपा,प्रतिपाल सिंह वालेचा,गौरव जैन,माधवी सिंह सोलंकी, वरुण धाणडिया,बरखा हंस,राकेश बागरेचा,भूमि कृपलानी,महेश व्यास,पवन वैष्णव,पुरुषोत्तम मंढड़ा,चन्द्रेश लोटा,भंवर पोटर, देवेंद्र शर्मा,दीपक व्यास,नीलम माहेश्वरी,कैलाश गौड़,कुलदीप जागिड़, सीमा भुवन माथुर,अनुराग भोजवानी, अरविंद सांखला,चकेश मेहता,निखिल टाक,आशुतोष बोड़ा,गणपत सागर,तरुण भाटी, गीता कंवर राजपुरोहित,पदम सिंह कच्छवाह,माधोसिंह परिहार सहित मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी,विकास सामरिया रणजीत सिंह ज्याणी,उमेश पलिया,पूजा सुराणा,अरविंद पुरोहित, हरीसिंह पंवार,अमित सिंघाटिया,भेरूदास वैष्णव, सुरेश मेघवाल,हेमंत जानयानी, पंकज भाटी,रफीक लोहार,शशिप्रकाश प्रजापत,पार्षद घनश्याम भाटी,रामस्वरूप प्रजापत,विक्रम सिंह प्रजापत,अनिल गठ्ठानी,अमर लाल वर्गी,सुमन सैन उपस्थित थे।

इस अवसर पर सभी मण्डलों में वरिष्ठ नेताओं के घरों पर एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झण्डा लगाया। जिसमें महामंत्री मण्डल अध्यक्ष विकास सामरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बूथों पर पार्टी का झण्डा लगाया गया।

Related posts: