Doordrishti News Logo

डेगाना-मेड़ता रोड़ रेलखंड में आरयूबी डीलॉन्चिंग से सड़क यातायात अस्थायी बाधित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डेगाना-मेड़ता रोड़ रेलखंड में आरयूबी डीलॉन्चिंग से सड़क यातायात अस्थायी बाधित। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल अंतर्गत डेगाना-मेड़ता रेलखंड स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या सी-99 (किमी 520/1-2) पर रोड अंडरब्रिज (RUB) के डीलॉन्चिंग कार्य के चलते 01 अप्रैल को सड़क यातायात अस्थायी रूप से बाधित रहेगा।

जोधपुर-पुरी-ट्रेन रद्द

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि यह कार्य मेड़ता यार्ड एवं अन्य स्थानों पर कुल 04 आरयूबी निर्माण परियोजना के अंतर्गत किया जा रहा है,जिसमें सुरक्षा मानकों के अनुरूप गर्डर डीलॉन्चिंग हेतु क्रेन की पोजिशनिंग की जाएगी।

रेल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे उक्त तिथि को असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्ग आरयूबी संख्या 66A,65A और आरयूबी संख्या 65B के मार्गों का उपयोग करें,इन मार्गों के माध्यम से जारोदा से मेड़ता रोड/मेड़ता सिटी एवं विपरीत दिशा में आवागमन किया जा सकता है। रेलवे प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस महत्वपूर्ण अवसंरचना कार्य के दौरान परिवर्तित मार्ग से आवागमन करें।