सरकार राज्य को हेल्थ डेस्टिनेशन बनाने को संकल्पबद्ध-पटेल

उत्तेसर में आयुष डिस्पेंसरी का शिलान्यास

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरकार राज्य को हेल्थ डेस्टिनेशन बनाने को संकल्पबद्ध-पटेल। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सोमवार को ग्राम पंचायत उत्तेसर में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली आयुष डिस्पेंसरी का भूमि पूजन कर विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर पटेल ने कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबके के लिए सुलभ स्वास्थ्य के लक्ष्य के साथ राजस्थान को ‘हेल्थ डेस्टिनेशन’ बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

उन्होंने कहा 1 अप्रैल 2025 से आयुष्मान आरोग्य योजना में आयुष चिकित्सा के 20 पैकेज जोड़े गये। सरकार आयुष नीति के माध्यम से औषधीय पौधों की खेती और आयुर्वेदिक रिसर्च के लिए नए द्वार खोल रही है।

स्थाई लोक अदालत के नौ सदस्यों को सेवा विस्तार के लिए प्रमुख विधि सचिव को निर्देश

स्वास्थ्य के लिए 32 हजार 526 करोड़ रुपए का बजट
पटेल ने कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 2026-27 के बजट में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के लिए 32 हजार 526 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है,जो 2023-24 के बजट से 53 प्रतिशत अधिक है।

आमजन को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण प्राकृतिक चिकित्सा
उन्होंने आयुष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्राचीन चिकित्सा पद्धति न केवल रोगों का उपचार करती है,बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दिशा में भी मार्गदर्शन करती है। इस औषधालय के निर्माण से स्थानीय निवासियों को घर के पास ही सुलभ और गुणवत्तापूर्ण प्राकृतिक चिकित्सा मिल सकेगी। आयुर्वेद हॉलिस्टिक हेल्थ का मार्ग है।

बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश
उन्होंने कार्यकारी एजेंसी राजस्थान कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। क्षेत्र के समग्र और सर्वस्पर्शी विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में भंवरलाल गोदारा, जीवाराम,मूलाराम,पोकरराम सुथार,भलाराम गोदारा,अतिरिक्त निदेशक (आयुर्वेद) अर्जुन सिंह उप निदेशक (आयुष) डॉ राजकुमार, अधिशाषी अभियंता (कृषि विपणन बोर्ड) श्यामलाल भास्कर,विकास अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।