Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ का पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

  • जगह बदल बदल कर फरारी काट रहा था
  • राजीव गांधी नगर पुलिस और डीएसटी वेस्ट टीम ने पकड़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मादक पदार्थ का पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार। कमिश्ररेट की राजीव गांधी नगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का वांछित एक अभियुक्त को पकड़ा है। आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित हो रखा था। आरोपी टॉप टेन में चयनित अभियुक्त था। वह पिछले चार साल से फरार चल रहा था।

‘चिकित्सा में संवेदना और विज्ञान का संगम’

पुलिस आयुक्त शरत कविराज, डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त वृत पश्चिम रविन्द बोथरा के निकट सुपरविजन में राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविन्द्रपाल सिंह और डीएसटी पश्चिम के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में लम्बे समय से इनामी वांछित अभियुक्त के विरूद्ध कार्रवाई कर एक आरोपी बालोतरा जिले के धोरीमन्ना स्थित जालबेरी निवासी महादेव गुरू उर्फ दिनेश को गिरफ्तार किया गया है।

यह है मामला 
10 सितंबर 2022 को तत्कालीन थानाधिकारी अनिल यादव मय जाब्ता के सिद्धनाथ रोड दादा दरबार बैठक के पास गश्त करते हुये पहुंचे तब ऊपर पहाडी पर एक युवक बैठा हुआ दिखाई दिया तथा पहाडी के नीचे मोटरसाईकिल खड़ी थी। युवक पुलिस जाब्ता को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर दस्तयाब किया गया जिसकी तलाशी में 10 ग्राम एमडी (मेफड्रोन) पायी गई।

यह एमडी (मेफड्रोन) महादेव गुरू उर्फ दिनेश निवासी जालबेरी से खरीदना बताया गया था। वह इस मामले में वांटेड चल रहा था। अभियुक्त जगह बदल बदल कर फरारी काट रखा था। आसूचना संकलन व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे पकड़ा जा सका।